IPL 2025 records: दोस्तों IPL के 18 वें सीजन में किसी ने की दोनों हाथों से गेंदबाजी तो किसी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL 2025 में चार खिलाड़ियों ने आते ही कोहराम मचा दिया हैं। जी हां, चार ऐसे खिलाड़ी जो IPL में आते ही छा गए। और हर तरफ इन खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है। उन्होंने ऐसा काम कर दिया हैं कि अब पूरे क्रिकेट जगत में इनका बोल बाला है। इन खिलाड़ियों ने अपने दम पर यहां तक पहुंचकर बहुत नाम कमाया हैं। आइए जानते है। इन खिलाड़ियों के बारे में पूरी जानकारी।
Table of Contents
डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 records
IPL 2025 records: डेवाल्ड ब्रेविस ने इसी साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया हैं। IPL 2025 में CSK की हालत बेशक ठीक नहीं हैं। लेकिन टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस पहले ही मैच में शानदार खेल दिखाकर धूम मचा चुके हैं। डेवाल्ड ब्रेविस को हैदराबाद के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से संघर्ष करती हुई नजर आई। तो वहीं डेवाल्ड ने मिडिल ऑर्डर में आकर 25 गेंदों में 42 रन कूट दिए। एक समय में ऐसा लग रहा था कि डेवाल्ड ब्रेविस अपनी टीम को 180-190 के स्कोर तक ले जाएंगे। ये वही डेवाल्ड है जो IPL 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन इन्हें चोटील गुरुजपनित सिंह की जगह टीम में साइन किया गया था। CSK का यह फैसला कारगर साबित हुआ। और अब वह टीम के बड़े भविष्य के रूप में देखे जाने लगे हैं।
कमिंदु मेंडिस IPL 2025 records
IPL 2025 records: श्री लंका के ऑलराउंडर कमिंदु मेंडिस IPL 2025 में हैदराबाद की टीम की और से खेल रहे हैं। मेंडिस ने CSK के खिलाफ एक अद्वितीय कैच लपका था। जिसकी वजह से वह चर्चा का विषय बने हुवे हैं। लेकिन वो इस सीजन जब गेंदबाजी करते हैं। उस वजह से वो ज्यादा चर्चा में आए क्योंकि कमिंदु मेंडिस दाएं और बाए दोनों हाथ से गेंदबाजी करते हैं। और दोनों से स्पिन करते हैं। कोई दाएं हाथ का बल्लेबाज आता हैं तो वह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी करने लग जाते हैं। कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज आता हैं तो वह राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने लग जाते हैं। क्रिकेट में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता हैं। की एक गेंदबाज एक समय पर दोनों हाथों से इतनी शानदार बोलिंग करता हो। यही वजह रही कि कमिंदु मेंडिस इस साल IPL में आते ही छा गए।

वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 records
IPL 2025 records: दोस्तों इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर नाम आता हैं। वैभव सूर्यवंशी का 14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में आते ही छा गए हैं। वैभव को इस साल 2025 में। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। अपने डेब्यू मैच के पहली ही गेंद पर गेंदबाज शार्दूल ठाकुर जो टीम इंडिया के गेंदबाज रह चुके है। जिनको शानदार छक्का लगाकर अपना IPL में डेब्यू किया। डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 3 छक्के लगाए और डेब्यू की वजह से वह IPL में आते ही छा गए। और अपने इस शानदार डेब्यू के अंदाज से हर तरफ सनसनी मचा दी।
प्रियांश आर्य IPL 2025 records
IPL 2025 records: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले प्रियांश आर्य ने अपने निडर बैटिंग अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मध्य प्रदेश के इस युवा बल्लेबाज ने मौका मिलते ही अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है। आर्य की बैटिंग की सबसे खास बात है उनका आक्रमण शैली। वह गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाने में विश्वास रखते हैं और बड़े शॉट्स मारने की क्षमता रखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनकी तेजी से बनाई गई शतक इस बात का सबूत है कि वह कितने प्रतिभावान हैं। उनकी इनिंग्स में शानदार छक्के और चौके शामिल थे, जिन्होंने पंजाब किंग्स को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।
Your blog is a testament to your expertise and dedication to your craft. I’m constantly impressed by the depth of your knowledge and the clarity of your explanations. Keep up the amazing work!
I was recommended this website by my cousin I am not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my trouble You are amazing Thanks