Yashasvi Jaiswal IPL Records: जयसवाल ने वो कर दिखाया, जो 18 साल के IPL में कोई नहीं कर पाया। जानिए पूरी जानकारी।

Yashasvi Jaiswal IPL Records: 23 साल के Yashasvi Jaiswal ने छक्का लगाकर नया रिकॉर्ड बना डाला हैं। सुनील नरेन, विराट कोहली, फील सॉल्ट, क्रिश गेल और प्रियांश आर्या जैसे टॉप खिलाड़ी को भी पीछे छोड़ दिया हैं। यशस्वी जयसवाल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर के खिलाफ पहली ही गेंद पर लेफ्ट साइड में शानदार छक्का लगाया। और इसी के साथ ही इस IPL में यशस्वी जयसवाल ने तीन अलग अलग मौकों पर पहली गेंद में छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। ऐसा अचीवमेंट 18 साल के IPL इतिहास में कोई नहीं कर पाया हैं। यशस्वी जयसवाल ही केवल मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने यह कारनामा करके दिखाया हैं।

Yashasvi Jaiswal IPL Records 2025

Yashasvi Jaiswal IPL Records: दोस्तों यशस्वी जयसवाल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर लेफ्ट साइड में शानदार छः लगाकर रिकॉर्ड्स बना डाला हैं। IPL के इतिहास में आज तक किसी भी बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया हैं। IPL पारी में आठ बल्लेबाजों ने पहली गेंद पर छक्का लगाया हैं। लेकिन जयसवाल तीन बार लगातार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फील सॉल्ट और प्रियांश आर्या इस लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होंने पहली गेंद पर एक छक्का लगाया हैं।

यशस्वी जयसवाल IPL 2025 stats

Yashasvi Jaiswal IPL Records: IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स को लगातार पांच मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। यशस्वी जयसवाल के इस IPL में परफोर्मेंस की बात करे तो यशस्वी जयसवाल ने IPL के इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेले हैं जिसमें कुल 356 रन 148.95 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 32 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। अपने पूरे आईपीएल करियर में, यशस्वी जायसवाल ने 62 मैच खेले हैं, जिसमें 33.27 की औसत और 150.31 के स्ट्राइक रेट से 1963 रन बनाए हैं। उनके आईपीएल करियर में दो शतक और 13 अर्धशतक हैं। आईपीएल में उनका उच्चतम स्कोर 124 है, जो उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

Yashasvi Jaiswal IPL Records: रिकॉर्ड्स की बात करें तो सबसे तेज IPL अर्धशतक 13 गेंदों में 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था। एक IPL सीजन में अनकैप्ड प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा रन 625 रन 2023 में बना चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे युवा शतक बनाने वाले खिलाड़ी रह चुके हैं।

यशस्वी जयसवाल की उपलब्धियां

Yashasvi Jaiswal IPL Records: यशस्वी जयसवाल घरेलू क्रिकेट में लिस्ट ए में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रह चुके हैं। जयसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में झारखंड के खिलाफ 17 साल की उम्र में 203 रन बनाए थे। 2015 में एक ही Giles Shield मैच में 319 रन बनाए और 13 विकेट लिए, जो स्कूल क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है।

अंडर 19 क्रिकेट की बात करे तो अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (400 रन) बनाने वाले खिलाड़ी रह चुके हैं। 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। 2018 अंडर-19 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात करे तो टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर शतक जड़ा। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के (12) लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। टेस्ट क्रिकेट की एक श्रृंखला में 20 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी।टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरे शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज। लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरे शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर। 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हालांकि खेले नहीं। 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा।

Read More: IND Vs IRE: Women Team INDIA ने ODI का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, 7 World Records से मचाया तहलका

Leave a comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now